चैनल की सदस्यताओं से पैसे कमाएं

'चैनल की सदस्यताएं' सुविधा, आपके दर्शकों को हर महीने पैसे चुकाकर आपके चैनल की मदद करने की सुविधा देती हैं. इसके बदले में, इन सदस्यों को खास फ़ायदे मिलते हैं.

  • पूरा होने में लगने वाला अनुमानित समय: 15 मिनट
  • लेवल: “मैंने इससे पहले अपने चैनल पर 'चैनल की सदस्यताएं' सुविधा का इस्तेमाल कभी नहीं किया है”
  • ज़रूरी शर्तें:
    • कम से कम 1,000 सदस्य होने चाहिए
    • आपको 'YouTube पार्टनर कार्यक्रम' (YPP) का सदस्य होना चाहिए
  • प्रकाशित होने की तारीख: 7 मई, 2020
  • चैनल के सदस्यों को दिए जाने वाले सभी फ़ायदे, YouTube की सेवा की शर्तों, कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों, और 'चैनल की सदस्यताएं' नीति के मुताबिक होने चाहिए.

सदस्यता पाने की शर्तों के बारे में और जानकारी चाहिए? ज़्यादा जानकारी के लिए सहायता केंद्र पर जाएं!

  1. चैनल की सदस्यता के लेवल

    आपके चैनल की सदस्यता के कार्यक्रम में पांच अलग-अलग सदस्यता के लेवल हो सकते हैं. आपके लिए ये बातें जानना ज़रूरी है:

    • हर लेवल में एक से पांच फ़ायदे हो सकते हैं
    • जिन सदस्यों के पास ऊपर वाले लेवल की सदस्यता है उन्हें अपने-आप नीचे वाले लेवल के सभी फ़ायदे मिलते हैं.
    • आप जब चाहें, सदस्यता का लेवल जोड़ या हटा सकते हैं. हालांकि, जब कोई लेवल हटाया जाता है, तो सदस्यता के उस लेवल के लिए हर महीने होने वाले सभी भुगतान रद्द कर दिए जाएंगे.
    • आप हर लेवल के लिए अलग-अलग कीमत तय कर सकते हैं. साथ ही, अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग फ़ायदे दे सकते हैं (हर देश में चैनल की सदस्यता की कीमतें यहां देखें).

    सदस्यता के लेवल के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह वीडियो देखें.

    और जानना चाहते हैं?

    देखें कि दूसरे क्रिएटर्स, चैनल की सदस्यता की सुविधा का इस्तेमाल कैसे करते हैं

    Markiplier

    I leak my phone number…

    मार्कप्लायर, चैनल की सदस्यता की सुविधा का इस्तेमाल, अपने चैनल के लिए फ़ंड जुटाने में करते हैं. वे इस फ़ंड का इस्तेमाल ऐसे वीडियो के लिए भी करते हैं जिन्हें बनाने में ज़्यादा खर्च आता है.

    ThioJoe

    मेरे चैनल पर नया, 'शामिल हों' बटन क्या है?

    थिओजो ने इस वीडियो में साफ़ तौर पर बताया है कि वे उन दर्शकों को क्या सुविधाएं देते हैं जो चैनल की सदस्यता लेते हैं.

  2. सदस्यों को दिए जाने वाले फ़ायदों का आकलन करें

    सदस्यों को दिए जाने वाले फ़ायदों और सदस्यता की रणनीतियों का आकलन करने के लिए इस क्विज़ को करें.

  3. चैनल की सदस्यता की सुविधा के बारे में जानकारी

    हमें 'चैनल की सदस्यता' कार्यक्रम का इस्तेमाल करते हुए छह महीने से ज़्यादा हो गया है. यह हमारे चैनल के लिए एक बहुत अच्छी सुविधा साबित हुई है. इसलिए, आज हम इस नई सुविधा को लेकर हमारी राय देने वाले हैं. जैसे कि हमने सबसे पहले सदस्यता की सुविधा के बारे में कैसे सोचा और इसे हमारे चैनल पर जोड़ने का फ़ैसला कब लिया, सदस्यों को देने वाले फ़ायदों को कैसे चुना, और हम अपने सदस्यों के लिए किस तरह के वीडियो बनाते हैं.

  4. अलग से कमाई के साधन

  5. चैनल की सदस्यता लॉन्च करना और उसे सफल बनाने के बारे में सलाह

    अगर आप चैनल की सदस्यताओं का इस्तेमाल शुरू करने के लिए तैयार हैं, तो देख लें. इसे करने में समय लग सकता है. इसमें जल्दबाजी न करें, ताकि बाद में पछताना पड़े अगर आप चाहते हैं कि आपके सदस्य एकदम खास महसूस करें, तो उनके पैसे का सही मोल दें. हालांकि, इसमें ज़रूरत से ज़्यादा चीज़ें ऑफ़र करने की गलती हो जाती है. इसलिए, आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

    • अपने ऑफ़र को बेशकीमती बनाएं: अपने सदस्यों को अच्छा मोल देने का मतलब यह नहीं है कि आप ज़्यादा पैसे खर्च करें - आप चीज़ों को उनके लिए खास बनाकर भी ऐसा कर सकते हैं!
    • ऑफ़र को बढ़ाने लायक बनाएं: ज़्यादा से ज़्यादा सदस्य बनाना एक जबरदस्त एहसास है - लेकिन तब नहीं, जब आप सभी सदस्यों को सेवा या तोहफ़ा नहीं दे पाएं!
    • ऐसा बार-बार करें: सदस्य हर महीने पैसे चुकाते हैं और वे किसी भी समय अपनी सदस्यता रद्द कर सकते हैं. इसलिए, पक्का करें कि वे आपकी सामग्री से खुश हों और लंबे समय तक आपके चैनल पर बने रहें!
    • दर्शकों के पसंद की चीजें न हटाएं: आपके नियमित दर्शकों को जो चीज़ें पसंद आ रही हैं उसे अपने चैनल से न हटाएं. इसका आपके चैनल पर बुरा असर हो सकता है. इसकी जगह, अलग से कुछ और चीज़ें ऑफ़र करें

    चैनल की सदस्यता सेट अप करने के लिए ये तरीके आज़माएं:

    1. YouTube Studio में कमाई वाले टैब पर जाएं और सदस्यता चालू करें. अगर सदस्यता फ़िलहाल मौजूद नहीं है, तो सदस्यता के लिए ज़रूरी शर्तें देखें और इसके ऐक्सेस के लिए अनुरोध करें.
    2. मंज़ूरी पाने के लिए, सदस्यों को दिए जाने वाले फ़ायदे, बैज, और इमोजी सबमिट करें. इसमें आम तौर पर 24 घंटे लगते हैं.
        सलाह:
      • दर्शकों को ऐसा कोई भी फ़ायदा ऑफ़र न करें जिसे देने में काफ़ी समय लगता हो. आपके सदस्यों की संख्या बढ़ने पर, ऐसे फ़ायदे ऑफ़र करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं
      • अगर आपको बैज या इमोजी डिज़ाइन करना नहीं आता, तो ऐसे व्यक्ति से मदद लें जिसे यह आता हो. आप इस काम के लिए Fiverr या Upwork जैसे तीसरे पक्ष की वेबसाइट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
    3. एक परिचय वीडियो बनाएं. इससे जुड़ी सलाह के लिए, यह वीडियो देखें.
    4. हर लेवल के लिए कीमतें चुनें. याद रखें, हर देश के हिसाब से कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं.
        सलाह:
      • कम से कम तीन तरह की कीमतें रखें: सबसे कम कीमत, बीच वाली कीमत, और सबसे ज़्यादा कीमत.
      • सबसे नीचे वाली कीमत चुनते समय सावधानी बरतें: आप 0.99 डॉलर की कीमत ऑफ़र करके दोगुना सदस्य पा सकते हैं या 1.99 डॉलर कीमत ऑफ़र करके? अगर नहीं, तो आप 1.99 डॉलर की कीमत सेट करके ज़्यादा कमाई कर सकते हैं.
      • अपने सबसे बड़े फ़ैन को कम न आंकें. हो सकता है कि वे आपकी सामग्री के लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हों.
    5. अपने पेज पर “जुड़ें” बटन प्रकाशित करें.
    6. एलान वाले वीडियो बनाकर दर्शकों में नई सामग्री के लिए रोमांच पैदा करें. इससे आपके समुदाय की सदस्यता शुरू करने में आसानी होती है.
    7. सदस्यताओं का प्रचार करते रहने की योजना बनाएं. अपने वीडियो के आखिर में सदस्यों का धन्यवाद करें या इसके लिए आप कार्ड भी जोड़ सकते हैं.
    8. धीरज रखें! एक मज़बूत सदस्यता कार्यक्रम तैयार करने में काफ़ी समय लगता है और इसके लिए मेहनत भी बहुत करनी होती है.
  6. फ़ायदे

    फ़ायदे

    चैनल की सदस्यता की सुविधा लेने से दर्शक, हर महीने पैसे देकर आपके चैनल के सदस्य बन सकते हैं. इससे उन्हें सदस्यों को दिए जाने वाले बैज, इमोजी, और अन्य सामग्री मिलेंगी. अच्छी तरह से सोच लें कि आप क्या चाहते हैं और सदस्यों को क्या दे सकते हैं. नीचे दिए गए कुछ सुझावों से शुरुआत करें:

    • वीडियो: सदस्यों की पसंद के मुताबिक बनाए गए वीडियो, वीडियो को बाज़ार में आने से पहले देखने की सुविधा, पर्दे के पीछे बनाए गए वीडियो, अधूरी काट-छांट और ब्लूपर (शूटिंग के दौरान कलाकारों के अनदेखे पल वाले वीडियो देखने की सुविधा), और सदस्यों के लिए खास लाइव स्ट्रीम.
    • जुड़ाव: समुदाय टैब में सिर्फ़ सदस्याें के लिए उपलब्ध पोस्ट, लाइव स्ट्रीम में सिर्फ़ सदस्यों के लिए चैट की सुविधा, और चैट रूम/ग्रुप में सदस्यों के साथ अलग से जुड़ना.
    • अन्य डिजिटल सामग्री: स्क्रिप्ट (इनमें कहानी के शुरुआती ड्राफ़्ट भी शामिल हैं), वॉलपेपर, और GIF
    • स्थिति: पसंद के मुताबिक बनाया गया बैज, पसंद के मुताबिक बनाए गए इमोजी, क्रेडिट/कॉल-आउट, पसंद के वीडियो के लिए पोल, वीडियो के लिए सामग्री या प्रचार के लिए बेची जाने वाली चीज़ों के लिए डिज़ाइन सबमिट करने की सुविधा.
    • सामान: स्टिकर, कपड़े, प्रचार के लिए बेची जाने वाली चीज़ों के लिए छूट के कोड.

    आप समुदाय टैब का इस्तेमाल करके, सदस्यता के फ़ायदों को अपने दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं. ऐसा करने के लिए, पोस्ट को ड्रॉप-डाउन मेन्यू में 'सिर्फ़ सदस्याें के लिए' के तौर पर चुनें. सदस्यता के फ़ायदों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह वीडियो देखें.

    बैज

    बैज, खास तौर पर सदस्यों को दिए जाने वाले फ़ायदे हैं. साथ ही, वे आपके चैनल पर टिप्पणियों और लाइव चैट में, सदस्यों के उपयोगकर्ता नाम के आगे दिखेंगे. आप ज़्यादा से ज़्यादा छह तरह के बैज अपलोड कर सकते हैं. इनसे यह पता चलेगा कि दर्शक कितने समय से आपके सदस्य हैं- नया, एक महीने, दो महीने, छह महीने, एक साल, और दो साल.

    अपने बैज के डिज़ाइन पर ध्यान दें, ताकि सदस्यों को इस ग्रुप का हिस्सा बनकर और आपके चैनल से जुड़कर गर्व महसूस हो.

    Barbara के बैज के डिज़ाइन

    इमोजी

    इमोजी मज़ेदार ग्राफ़िक होते हैं. सदस्य इनका इस्तेमाल, लाइव चैट में या आपके चैनल पर कर सकते हैं. आपके पास जितने ज़्यादा सदस्य होंगे उतने ज़्यादा इमोजी आप बना सकते हैं.

    यहां कुछ चैनलों के इमोजी के उदाहरण दिए गए हैं (बाएं से दाएं): Barbara, GameDojo, MyMisterFruit, और 5tat.

    इमोजी डिज़ाइन करते समय, यह ध्यान में रखें कि आप अपने वीडियो में आम तौर पर क्या कहते हैं या क्या करते हैं. आप लोगों से कैसी प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं? इन प्रतिक्रियाओं को दिखाने वाले डिज़ाइन ही बेहतरीन इमोजी बन सकते हैं!

    अनुबंध के ज़रिए डिज़ाइन करने वाली ऐसी कई वेबसाइटें और ऐप्लिकेशन हैं जहां इमोजी डिज़ाइन करने वाले विशेषज्ञ काम करते हैं, जैसे कि fiverr, upwork या freelancer. एक ही कलाकार से इमोजी डिज़ाइन करवाने से, उनके दिखने में समानता बनी रहेगी.

    शुरू करने से पहले, याद रखें कि सभी फ़ायदे, YouTube की सेवा की शर्तों, ग्रुप दिशा-निर्देशों, और 'चैनल की सदस्यताएं' की नीतियों के मुताबिक होने चाहिए.